Bollywood Actress और Cricketer का संबंध हमेशा चर्चाओं में रहते हैं। कई क्रिकेटरों और बॉलीवुड अभिनेत्रियों की जोड़ियां भी बनी जिनमें से कुछ सफल रही तो कुछ जोड़ियों ने आधे रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं कुछ अभिनेत्रियों का फिल्मी करियर शादी के बाद समाप्त हो गया तो कुछ अभी भी काम कर रही है। आज हम आपको बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया की सफल जोड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं। जी हां हम बात कर रहे Team India के पूर्व कप्तान Virat Kohli और उनकी पत्नी Anushka Sharma की।
Anushka Sharma Biography
Bollywood Actress Anushka Sharma किसी पहचान की मोहताज नहीं है। अपने टेलेंट और मेहनत के दम पर अनुष्का शर्मा ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। अनुष्का शर्मा का जन्म उत्तर प्रदेश के अयोध्या में May-1-1988 को हुआ।
नाम | अनुष्का शर्मा |
जन्म तिथि | 1 मई 1988 |
पिता | अजय कुमार शर्मा |
मां | आशिमा शर्मा |
भाई | कर्नेश शर्मा |
पति | विराट कोहली |
बेटी | वामिका कोहली |
Height | 175 cm |
Weight | लगभग 54 Kg |
बालों का रंग | काला |
आंखो का रंग | भूरा |
शैक्षिक योग्यता | कला में स्नातक अर्थशास्त्र में परास्नातक |
पहली फिल्म | रब ने बना दी जोड़ी (2008) |
Anushka Sharma films
स्नातक की पढ़ाई के बाद अनुष्का शर्मा अपने मॉडलिंग के सपने को पूरा करने के लिए मुम्बई चली गई और फिर एलीट मॉडल मैनेजमेंट में एडमिशन लिया। जहां स्टाइल कंसल्टेंट प्रसाद विदपा ने अनुष्का को मॉडलिंग के गुर सिखाए।अनुष्का शर्मा ने 2008 में रब ने बना दी जोड़ी से फिल्मों की शुरुआत की। इस फिल्म को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। इस फिल्म के लीड हीरो शाहरुख खान थे और अनुष्का ने उनकी पत्नी के तौर पर अभिनय किया।
Anushka Sharma movie list
साल | फिल्म |
2008 | रब ने बना दी जोड़ी |
2010 | बदमाश कंपनी, बैंड बाजा बारात |
2011 | पटियाला हाउस, लेडीज vs रिंकी बहल |
2012 | जब तक है जान |
2013 | मटरु की बिजली का मंडोला |
2014 | पीके |
2015 | NH10, बॉम्बे वेलवेट, सुल्तान, दिल धड़कने दो |
2016 | ऐ दिल है मुश्किल |
2017 | फिल्लौरी, जब हैरी मेट सेजल |
2018 | सुई धागा मेड इन इंडिया, जीरो, पारी, संजू |
2020 | पाताल लोक |
Anushka sharma upcoming movie
- चकदा एक्सप्रेस
- कनेडा
- पानी
- नेकस्ट
ANUSHKA SHARMA SOCIAL MEDIA
सोशल मीडिया पर बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का जादू छाया रहता है। खास तौर पर वह इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहती है और इंस्टाग्राम पर ही उनके सबसे ज्यादा Followers है।
social media | Follower | Join date | Handle name |
17M | November 2015 | AnushkaSharmaofficial | |
62.1M | July 2012 | AnushkaSharma1588 | |
23.4M | July 2009 | @AnushkaSharma |
Anushka Sharma Virat Kohli
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान Virat Kohli और Anushka Sharma को एक Perfect Couple माना जाता है। विराट कोहली जहां भी क्रिकेट खेलने जाते हैं वहां उनके साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी जाती है। दोनों का प्रोफाइल अलग होने के वावजूद जिस तरह दोनों एक दूसरे को समय देते हैं उसी से यह स्पष्ट हो जाता है कि दोनों के रिश्तों में कितनी गहराई है। आखिर आप यह भी जानना चाहते होंगे की दोनों की रिलेशनशिप कैसे शुरू हुई।
Virat Kohli Anushka Sharma Relationship
2013 में Virat Kohli और Anushka Sharma की मुलाकात एक एड शूट के दौरान हुई। जिसके बाद मुलाकातों का दौर शुरू हुआ और फिर दोस्ती और दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। साल 2016 में दोनों के बीच ब्रेक-अप की खबरें मीडिया में आई थी हांलांकि बाद में विराट कोहली ने इसे अपवाह बताया, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को कभी प्रपोज ही नहीं किया और यह बात स्वयं विराट कोहली ने इंस्टाग्राम लाइव सत्र में फुटबॉलर सुनील छेत्री के सवाल पूछने पर बताया था।
Virat Anushka Marriage
विराट और अनुष्का हमेशा एक साथ दिखते हैं। विराट और अनुष्का की शादी किसी पारियों की कहानी से कम नहीं है। 11 दिसंबर 2017 को दोनों ने पारिवारिक रिश्तेदारों के बीच इटली में शादी की और फिर मुंबई और दिल्ली में शानदार रिसेप्शन दिया, जिसमें तमाम हस्तियां पहुंची थी।
Virat Anushka daughter
Anushka Sharma ने साल 2020 में अपनी प्रेग्नेंसी की खबर देकर अपने प्रशंसकों को आश्चर्यचकित कर दिया। January-11-2021 को Virat Kohli के घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया। अनुष्का और विराट कोहली की बेटी का जन्म मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ था। सोशल मीडिया पर विराट ने पोस्टर शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की थी।
यदि आपको इस लेख की जानकारी अच्छी लगी तो अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करें और हमारे टेलीग्राम ग्रुप में शामिल होने के लिए नीचे Join के Button पर क्लिक करें।