M S DHONI: महेंद्र सिंह धोनी के करियर के बेहतरीन रिकॉर्ड

भारत में अधिकतर सभी जगह खेला जाने वाला खेल क्रिकेट है। यही वजह है कि अन्य खेलों की अपेक्षा भारत में क्रिकेट सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। क्रिकेट जगत में भारत ने कई महत्वपूर्ण खिलाड़ी दिए हैं। इन्हीं में से एक नाम है भारत के पूर्व कप्तान और Captain Cool के नाम से प्रसिद्ध महेंद्र सिंह धोनी (M S Dhoni) का, तो आइए इस आर्टिकल के माध्यम से महेन्द्र सिंह धोनी के बारे में जानते हैं।‌

M S Dhoni biography

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जन्म July-7-1981 को झारखंड के रांची शहर में हुआ। हांलांकि कुछ लोग इन्हें उत्तराखंड का निवासी भी मानते हैं। धोनी एक माध्यम परिवार से ताल्लुक रखते हैं और इनकी शुरुआती शिक्षा रांची के जवाहर विद्या मंदिर से पूर्ण की। M S Dhoni के पिता एक स्टील बनाने वाली कंपनी में काम करते थे।‌‌

पिता पान सिंह धोनी
मातादेवकी धोनी
भाई नरेन्द्र सिंह
बहन जंयती
पत्नी साक्षी धोनी
बेटी जीवा

बचपन में फुटबॉल पसंद

धोनी का शुरुआती सफर आसान नहीं था। उन्हें बचपन से फुटबॉल का खेल पसंद था और कोच ठाकुर दिग्विजय सिंह के कहने पर क्रिकेट में आ गए। धोनी की विकेटकीपिंग देखकर हर किसी ने उनकी सराहना की और M S Dhoni को लोकल क्रिकेट क्लब ( कमाडो क्रिकेट क्लब) में खेलने की मौका मिला, जहां से उनकी बैटिंग और विकेटकीपिंग में सुधार होता गया।

रेलवे में नौकरी

माध्यम वर्गीय परिवारों की तरह महेंद्र सिंह धोनी के सामने परिवारिक जिम्मेदारियां थी, जिसी वजह से धोनी ने वर्ष 2001 में पश्चिम बंगाल के खड़कपुर रेलवे स्टेशन पर टिकट कलेक्टर की सरकारी नौकरी की, परंतु अपने सपनों को साकार करने के लिए उन्हें क्रिकेट खेलने का समय नहीं मिल रहा था जिसकी वजह से महेंद्र सिंह धोनी ने यह नौकरी छोड़ दी।

Dhoni Cricket Debut

Bangladesh के खिलाफ चटगांव में December-23-2004 को लेकर खेले गए वनडे में M S Dhoni ने डेब्यू किया था। हांलांकि इस मैच वह कुछ खास नहीं कर पाए और पहली ही गेंद पर रन आउट हो गए थे। टेस्ट क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी ने December-05- 2005 में श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू किया था। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया लंबे समय के लिए नबर वन बनी रही। इसके अलावा December-01-2006 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ T20 में डेब्यू किया था।

M S Dhoni Batting Career

FormetMatchRunsHS20010050
Test9048762241633
Odi350107731831073
T20981617562
IPL23449788424

इंटरनेशनल क्रिकेट में m s dhoni का प्रदर्शन कौन भूल सकता है। हार को आखिरी समय में जीत में बदलना केवल महेंद्र सिंह धोनी ही जानते थे। यही वजह है कि आज भी दर्शक उन्हें क्रिकेट के मैदान में खेलते हुए देखना चाहते हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट के सभी Format में अनेकों रिकॉर्ड बनाए हैं। आईए जानते हैं उनके रिकॉर्ड के बारे में।

Dhoni odi record

  • वनडे में 10000 रन बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज
  • वनडे में 10 शतक और 73 अर्धशतक जबकि धोनी अधिकतर 5वें तथा 6वें नंबर पर बल्लेबाजी करते थे।
  • 200 छक्के मारने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज
  • विकेटकीपर का 183 रनों का सर्वोच्च स्कोर
  • विकेटकीपर के तौर पर एक पारी में 6 तथा पूरे करियर में सबसे अधिक 432 आउट करने का रिकॉर्ड
  • 300 कैच लेने वाले पहले विकेटकीपर

M S Dhoni test Record

टेस्ट क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी ने 90 मैच खेले और 4876 रन बनाए। टेस्ट क्रिकेट में धोनी का highest score 224 है जो आस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया गया था।

  • धोनी के नेतृत्व में साल 2009 में भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट में नंबर वन बनी
  • टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक जीत करने वाले दूसरे भारतीय कप्तान
  • टेस्ट क्रिकेट में आस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे अधि स्कोर वाले तीसरे भारतीय कप्तान
  • विकेटकीपर के तौर पर सबसे अधिक विकेट 294 आउट करने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर
  • 4000 रन बनाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर

Dhoni T20 Record

  1. T20 में कप्तान के तौर पर सबसे अधिक 41 मैचों में जीत
  2. कप्तान के तौर पर टी ट्वेंटी में सर्वाधिक 72 मैच खेले
  3. विकेटकीपर के तौर पर टी ट्वेंटी में सर्वाधिक 87 आउट किए
  4. विकेटकीपर के तौर पर सर्वाधिक 54 कैच पकड़।

Mahendra Singh Dhoni ipl record

आईपीएल इतिहास में महेन्द्र सिंह धोनी की टीम Channel Super Kings दूसरी कामयाब टीम मानी जाती है। दो साल IPL नहीं खेलने के बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स 8 बार फाइनल मुकाबले में पहुंची और चार बार फाइनल जीतने में कामयाब रही। आईपीएल के डेथ ओवरों में धोनी का बल्ला खूब गरजता है। इसलिए उन्हें आईपीएल का नंबर वन फिनिशर कहा जाता है।

  • सबसे अधिक 204 मैचों कप्तानी करने वाला पहले खिलाड़ी
  • सबसे अधिक 121 मैच जीत दर्ज करने वालेे कप्तान
  • सबसे अधिक 220 मैच खेलनै वाले पहले खिलाड़ी
  • सबसै अधिक 161 विकेटकीपिंग द्वारा आउट करने वाले पहले विकेटकीपर, जिनमें 122 कैच और 39 स्टापिंग है।

कप्तान धोनी की बड़ी उपलब्धियां

World cricket में M S DHONI की गिनती सबसे सफलतम कप्तानों में होती है। धोनी विश्व के एकमात्र कप्तान हैं जिन्होंने ICC की तीन बड़ी ट्राफी जीती है।

  • T20 World Cup 2007
  • Cricket world cup 2011
  • Champions trophy 2013

इसके अलावा धोनी ने IPL का खिताब चार तथा दो बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है।

M S DHONI RETIREMENT

आस्ट्रेलिया में चल रही टेस्ट सीरीज के दौरान December-30-2014 को महेंद्र सिंह धोनी ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की तो हर कोई हैरान रह गए। हालांकि इसके बाद वह वनडे और टी ट्वेंटी मैच खेलते रहे लेकिन August-15-2020 के दिन महेंद्र सिंह धोनी के एक फैसले ने सबको चौका दिया। दरअसल इसी दिन M S DHONI ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया। इस घोषणा के साथ धोनी के करोड़ों फैंस का दिल दुखी हो गया।