भारत में 2008 से Indian Premier League की शुरुआत हुई थी। इस लीग ने क्रिकेट की दुनिया को ही बदल दिया और क्रिकेट फैंस में एक तरह का रोमांच भर दिया। यही वजह है कि हर वर्ष IPL की लोकप्रियता तेज़ी से बढ़ रही है। IPL का इंतजार दर्शक बड़ी बेसब्री से करते हैं और अपनी टीम को लेकर फैंस में अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। अधिकतर लोग IPL देखने में रुचि तो रखते हैं लेकिन इससे संबंधित जानकारी नहीं होती। ऐसे में हम आपको आईपीएल से संबंधित सारी जानकारी उपलब्ध करा रहें हैं। इस आर्टिकल में हम आपको IPL TEAM, IPL Highest Run से संबंधित जानकारी देंगे।
History of Indian Premier League
T20 FORMAT की तरह ही IPL में 20-20 ओवरों का खेल खेला जाता है। BCCI द्वारा साल 2008 में Indian Premier League की शुरुआत की गई और हर साल इस लीग को आयोजित किया जाता है। भारत के अतिरिक्त अन्य देशों के खिलाड़ी भी इस सीरीज में खेल सकते हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय और जूनियर लेवल के खिलाड़ियों को भी इस लीग में खेलने का मौका मिलता है। हालांकि सभी खिलाड़ी अलग-अलग फ्रेंचाइजियों के लिए खेलते हैं।
IPL TEAM
2008 से IPL SEASON की शुरुआत हुई और IPL 2023 16वां संस्करण है। 2008 में जब इस लीग की शुरुआत हुई थी तब केवल आठ टीमें प्रतिभाग करती थी। जिसके बाद टीमों की संख्या में घटाव-बढाव होता रहा लेकिन INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 में 10 टीमें प्रतिभाग कर रही है। मुम्बई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स अभी तक IPL की सबसे कामयाब टीमें रही है।
No. | Team name | टीम का नाम | Team Captain |
1 | Mumbai Indians | मुंबई इंडियंस | Rohit Sharma |
2 | Chennai Super kings | चेन्नई सुपर किंग्स | Mahendra Singh Dhoni |
3 | Royal Challenger Bangalore | रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु | Faf du Plessis |
4 | Rajasthan royals | राजस्थान रॉयल | Sanju Samson |
5 | Punjab kings | पंजाब किंग्स | Shikhar Dhawan |
6 | Kolkata knight Riders | कोलकाता नाइट राइडर्स | Shreyas Iyer |
7 | Delhi Capitals | दिल्ली कैपिटल्स | Rishabh Pant |
8 | Gujarat Titans | गुजरात टाइटन | Hardik Pandya |
9 | Lucknow Super Joints | लखनऊ सुपर ज्वाइंट | KL Rahul |
10 | Sunrisers Hyderabad | सनराइज हैदराबाद | Announced |
Top 5 IPL Highest Run
Virat Kohli
IPL HIGHEST RUN की बात करें तो भारतीय बल्लेबाज Virat Kohli का नाम सबसे पहले आता है। विराट कोहली Royal Challenger Bangalore Team से खेलते हैं। विराट कोहली ही इस टीम की कप्तानी करते थे लेकिन पिछले session में उन्होंने कप्तानी छोड़ दी। हांलांकि उनकी टीम रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु अभी तक टूर्नामेंट जीतने में नाकामयाब रही है।
Shikhar Dhawan
आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने मे दूसरे नंबर पर Shikhar Dhawan का नाम आता है। शिखर धवन IPL में अलग-अलग टीमों से खेल चुके हैं और वर्तमान में Delhi Capitals के लिए ओपनिंग करते हैं। आईपीएल में दो शतक और 47 अर्धश की बदौलत शिखर धवन ने 6086 रन बनाए हैं।
Rohit Sharma
IPL मे सर्वाधिक रन बनाने में TOP 3 में Indian Batsman का नाम आता है। तीसरे नंबर पर MUMBAI INDIAN के कप्तान Rohit Sharma का नाम आता है। रोहित शर्मा ने 130.29 के स्ट्राइक रेट से 5764 रन बनाए हैं।
David Warner
डेविड वार्नर ने 155 मैचों में 4 शतक और 53 अर्धशतक के साथ 5668 रन बनाए हैं। IPL में David Warner का स्ट्राइक रेट 130.29 है और उनका highest score 125 है।
Suresh Raina
भारतीय टीम के पूर्व लेफ्ट हैंड बल्लेबाज सुरेश रैना का नाम IPL में पांचवें नंबर पर आता है। SURESH RAINA चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते थे। अपने IPL Career में सुरेश रैना ने एक शतक और 39 Half century बनाई और उनका हाईएस्ट स्कोर 100 रन है।
Player | Match | RUNS | HS | 100 | 50 | SR |
Virat Kohli | 216 | 6411 | 113 | 5 | 42 | 129.72 |
Shikhar Dhawan | 200 | 6086 | 106 | 2 | 46 | 126.92 |
Rohit Sharma | 221 | 5764 | 109 | 1 | 40 | 130.29 |
David Warner | 155 | 5668 | 125 | 4 | 53 | 140.58 |
Suresh Raina | 205 | 5528 | 100 | 1 | 39 | 136.73 |
AB de Villiers | 184 | 5162 | 133 | 3 | 40 | 151.69 |
Chris Gayle | 142 | 4965 | 175 | 6 | 31 | 148.96 |
Robin Uthappa | 201 | 4950 | 88 | – | 27 | 130.64 |
MS Dhoni | 228 | 4878 | 84 | – | 24 | 135.76 |
Dinesh Karthik | 222 | 4262 | 97 | – | 20 | 132.03 |
Top 6 to 10 IPl Highest Run
छठवें नंबर पर AB de Villiers का नाम आता है। AB de Villiers ने 184 मैचों में 5162 रन बनाए। उनका हाईस्ट स्कोर 133 है। सातवे नंबर पर Chris Gayle, आठवें में रोबिन उथप्पा, नवें पर महेंद्र सिंह धोनी और Top 10 में आखिरी बल्लेबाज दिनेश कार्तिक है।
IPl Highest Run
IPL HIGHEST SCORE के Top 10 Batsman में से सात भारतीय बल्लेबाज हैं और तीन विदेशी बल्लेबाज हैं। आईपीएल में सर्वाधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड Chris Gayle के नाम पर दर्ज है। Ipl के 15 संस्करण में Chris Gayle ने 6 और Virat Kohli ने 5 शतक लगाए हैं।
1 thought on “IPL Highest Run: आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज”