साल 2023 के साथ अपनी जीत की शुरुआत के बाद Team India की नजर New Zealand के साथ आगामी सीरीज पर होगी। India vs New Zealand Match कब और कहां खेला जाएगा इसकी पूरी जानकारी हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से उपलब्ध कराएंगे लेकिन उससे पहले हम आपको India vs Sri Lanka series के बारे में संक्षिप्त रुप में बताएंगे।
India vs Sri Lanka series
वर्ष 2023 की शुरुआत के साथ श्रीलंका टीम ने भारत का दौरा किया। जहां श्रीलंकाई टीम को भारतीय टीम के साथ 3T20 और 3Odi मैच खेले। टी ट्वेंटी में श्रीलंकाई टीम एक मुकाबला जीतने में कामयाब रही लेकिन वनडे मुकाबले में श्रीलंका टीम एक भी मैच नहीं जीत पाई और भारत ने दोनों सीरीज में जीत दर्ज की।
India Sri Lanka T20 Series
भारत और श्रीलंका के बीच पहला टी ट्वेंटी मुकाबला 3 जनवरी को वानखेडे स्टेडियम में खेला गया था। इस रोमांचक मुकाबले में भारत टीम ने दो रनों से जीत दर्ज की। वहीं India Sri Lanka T20 Series का दूसरा मुकाबला महाराष्ट्र में 5 जनवरी को खेला गया। इस मैच में श्रीलंकाई टीम ने पलटवार करते हुए टीम इंडिया को 16 रनों से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। सीरीज का आखिरी मैच 7 जनवरी को सौराष्ट्र में खेला गया जिसमें भारतीय बल्लेबाज Suryakumar yadav की शतकीय पारी के बदौलत श्रीलंका टीम को 229 रनों का लक्ष्य दिया लेकिन भारतीय गेंदबाजों के आगे श्रीलंकाई बल्लेबाज टिक नहीं पाए और 16.4 ओवरों में 137 रनों पर आल आउट हो गई। भारतीय आलराउंडर अक्षर पटेल को Player Of Series चुना गया।
Sri Lanka India Odi Series
श्रीलंका और भारत के बीच खेले गए एकदिवसीय मुकाबले में जहां भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला जमकर चला वहीं श्रीलंकाई बल्लेबाज रनों के लिए जूझते नजर आए। इस सीरीज में भारत ने श्रीलंकाई टीम को 317 रनों से हराकर सबसे ज्यादा रनों से हराने का रिकॉर्ड बनाया।
Date | Wining team | Losing team | Win by Run/wicket |
10/01/23 | India | Sri Lanka | 67 Runs |
12/01/23 | India | Sri Lanka | 4 Wicket |
15/01/23 | India | Sri Lanka | 317 Runs |
Sri Lanka का वनडे सीरीज में 3-0 से सूपड़ा करने के बाद Rohit Sharma Team के सामने अगली चुनौती One Day Cricket World Champion team New Zealand से है। आईए जानते हैं कि आखिर दोनों टीमों में कब, कहांं और कितने बजे से मुकाबला शुरू होगा और आप यह मुकाबला कहां देख पाएंगे।
India vs New Zealand
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे और इतने ही टी ट्वेंटी मुकाबले खेले जाएंगे। आंकड़ों पर नजर डालें तो भारतीय टीम का पलड़ा भारी है। अभी तक भारत और न्यूजीलैंड के बीच 35 एकदिवसीय मुकाबले खेले गए हैं जिनमें से न्यूजीलैंड टीम केवल 8 मुकाबले ही जीत सकी जबकि भारतीय टीम ने 26 मैच जीते और एक मुकाबला रद्द हो गया।
IND VS NZ ODI SERIES
18 जनवरी से भारत और न्यूजीलैंड के बीच एकदिवसीय सीरीज खेली जाएगी। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और न्यूजीलैंड टीम के कप्तान टॉम लाथम होंगे।
Date | Day | Place | Timing | Results |
18/01/23 | Wednesday | Hyderabad | 14:00 | India win |
21/01/23 | Saturday | Raipur | 14:00 | india win |
24/01/23 | Tuesday | Indore | 14:00 | India win |
Odi Team squad
Team India:- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अयर, सूर्य कुमार यादव, के एस भरत(विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, शहबाज अहमद, शार्दूल ठाकुर, यजुवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और उमराव मालिक
Team New Zealand:– टॉम लाथम (कप्तान), फिन ऐलन, डग ब्रेसवेल, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डोवेन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, डेरेल मिशेल, हेनरी निकोलस, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनेर, हेनरी शिफ्लेे, इश सोढ़ी और ब्लेयर टिकनेर
Odi में नंबर वन बनी टीम इंडिया
तीन मैचों की Odi Series में न्यूजीलैंड को क्लीन स्वीप करने के साथ ICC की one day rankings में Team India ने पहला स्थान हासिल कर लिया है। भारत की रेटिंग अंक 114 हो गई है।
India vs New Zealand T20 series
NEW zealand के साथ T20 सीरीज में सीनियर खिलाड़ियों (रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अयर) को आराम दिया गया है। श्रीलंका के साथ टी ट्वेंटी मुकाबले की तरह न्यूजीलैंड टी ट्वेंटी के लिए हार्दिक पांड्या टीम की कप्तानी संभालेंगे। इसके अलावा आश्रय पटेल और के एल राहुल न्यूजीलैंड के साथ सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।
Date | Day | Place | Time | Results |
27/01/23 | Friday | Ranchi | 19:00 | New Zealand won by 21 run |
29/01/23 | Sunday | Lucknow | 19:00 | india won by 6 wicket |
01/02/23 | Wednesday | Ahmedabad | 19:00 | india won by 128 |
T20 Team Squad
Team India:- हार्दिक पांड्या (कप्तान) सूर्य कुमार, ईशान किशन (विकेटकीपर) ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा (विकेटकीपर) दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, यजुवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, उमराव मालिक, शिवम मावी, पृथ्वी शॉ और मुकेश कुमार
Team new zealand:- मिशेल सेंटनेर (कप्तान), फिन ऐलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेन क्लीवर, डोवेन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, डेरेल मिशेल, हेनरी निकोलस, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रिपन) हेनरी शिफ्लेे, इश सोढ़ी और ब्लेयर टिकनेर
IND VS NZ LIVE STREAMING
Ind vs NZ series के बारे में आपको जानकारी उपलब्ध करा दी गई है ऐसे में आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि हम IND VS NZ LIVE STREAMING कहां देख सकते हैं तो यह जानकारी भी हम आपको दे रहे हैं। भारतीय क्रिकेट फैन इस सीरीज को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अतिरिक्त टी ट्वेंटी का प्रसारण DD SPORTS पर भी होगा। इसके अलावा यदि आप मोबाइल या लैपटॉप पर देखना चाहते हैं तो HOTSTAR पर लागिन करके देख सकते हैं।
2 thoughts on “India vs New Zealand: यहां देखें पूरा Schedule और मैच टाइमिंग”