Virat Kohli vs Babar Azam को लेकर फैंस हमेशा तुलना करते रहते हैं कोई विराट कोहली को तो कोई बाबर आजम को अव्वल दिखाते है। इसमें कोई राय नहीं कि दोनों ही क्रिकेट जगत के टॉप बल्लेबाज है लेकिन फैंस कहां मानने वाले हैं ऐसे में हम आपके लिए दोनों खिलाड़ियों के आंकड़े मुहैया करा रहे हैं जिसके बाद आप स्वयं अंदाजा लगा सकते हैं कि कौन बेहतर बल्लेबाज हैं।
Babar Azam Biography
बाबर आजम का पूरा नाम मोहम्मद बाबर आजम है। October-15-1994 को पाकिस्तान के लाहौर में बाबर आजम का जन्म हुआ।घरेलू क्रिकेट में सेंट्रल पंजाब की कप्तानी करते हैं और Pakistan Super league के लिए खेलते हैं। पाकिस्तान बल्लेबाज Babar Azam ने October-13-2016 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट, May-31-2015 को जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे क्रिकेट और September-07-2016 को जिम्बाब्वे के खिलाफ टी ट्वेंटी में डेब्यू किया।
यह भी पढ़ें- Virat Kohli Centuries: विराट कोहली के शतकों की सूची
Virat Kohli Biography
भारतीय बल्लेबाज Virat Kohli का जन्म November-5-1998 को नई दिल्ली में हुआ। June-20-2011 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट, August-18-2008 को श्रीलंका के खिलाफ वनडे क्रिकेट और June-12-2010 को जिम्बाब्वे के खिलाफ विराट कोहली ने टी ट्वेंटी में डेब्यू किया। इसके अलावा 2008 से ROYAL CHALLENGER BANGLORE के लिए खेलते हैं।
Virat Kohli vs Babar Azam
भारत और पाकिस्तान टीम के बीच पिछले काफी वर्षों से द्विपक्षीय सीरीज नहीं हुई है। दोनों टीमें केवल ICC के इंवेट में एक दूसरे से भिड़ते है। दोनों देशों के बीच का मुकाबला किसी वर्ल्ड कप से कम नहीं माना जाता लेकिन दोनों टीमों के मुकाबलों से ज्यादा अब दोनों टीम के बल्लेबाज Virat Kohli vs Babar Azam को लेकर चर्चाएं होती है। आईए एक नजर डालते हैं दोनों के आंकड़ों में।
वनडे में विराट का बोलबाला
एक दिवसीय मैच के आंकड़ों पर नजर डालें तो बाबर आजम अभी विराट कोहली से कोसो दूर है। सचिन तेंदुलकर के बाद Virat Kohli दूसरे बल्लेबाज हैं जिन्होंने वनडे मैचों में सर्वाधिक शतक लगाए हैं। विराट कोहली ने वनडे में जहां 46 शतक लगाए हैं वहीं बाबर आजम केवल 17 शतक लगा पाए हैं।
Virat Kohli | Babar Azam | |
MATCH | 298 | 95 |
Runs | 12754 | 4813 |
Average | 58.24 | 59.42 |
Centuries (100s) | 46 | 17 |
50s | 24 | 64 |
Highest Score | 183 vs Pak (2012) | 158 vs Eng (2021) |
Virat Kohli vs Babar Azam test record
टेस्ट क्रिकेट का जिक्र करें तो बाबर आजम विराट कोहली से काफी पीछे है। टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली ने 7 Double century बना रखी है वहीं BABAR AZAM का Test career का Highest score 196 है।
Virat Kohli | Babar Azam | |
MATCH | 104 | 47 |
Runs | 8119 | 3696 |
Average | 48.90 | 48.63 |
Centuries (100s) | 27 | 9 |
Double Centuries (200s) | 7 | – |
50s | 28 | 26 |
Highest Score | 254* vs SA (2019) | 196 vs Aus (2022) |
T20 में दोनों के बीच मुकाबला
T20 में BABAR AZAM VIRAT KOHLI को कड़ी टक्कर देते हैं। दोनों का highest score 122 है। विराट ने टी ट्वेंटी में 37 अर्धशतक जबकि बाबर ने 30 अर्धशतक बनाए हैं। विराट कोहली ने 52.73 की औसत से 4008 जबकि बाबर आजम ने 41.41की औसत से 3355 रन बनाए है।
Virat Kohli | Babar Azam | |
MATCH | 115 | 99 |
Runs | 4008 | 3355 |
Average | 52.73 | 41.41 |
Centuries (100s) | 1 | 2 |
50s | 37 | 30 |
Highest Score | 122* vs AFG (2022) | 122 vs SA (2021) |
Virat Kohli Babar Azam captaincy
टीम कप्तान के तौर पर विराट कोहली और बाबर आजम का रिकॉर्ड लगभग एक जैसा है। दोनों ही औसतन कप्तान के तौर पर माने जाते हैं। हांलांकि अब विराट कोहली ने कप्तानी छोड़ दी है वहीं न्यूजीलैंड से हार के बाद पाकिस्तान कप्तान बाबर आजम की कप्तानी को लेकर संशय बना हुआ है।
Babar Azam | captaincy record | Virat Kohli |
66 | MATCHES | 50 |
40 | WON | 30 |
21 | LOSE | 16 |
2,065 | RUN | 1,570 |
Babar Azam | Captaincy record | Virat Kohli |
21 | MATCHES | 95 |
13 | WON | 65 |
7 | LOSE | 27 |
1,454 | RUN | 5,449 |
Babar Azam | Captaincy record | Virat Kohli |
18 | MATCHES | 68 |
8 | WON | 40 |
6 | LOSE | 17 |
1,651 | RUN | 5,608 |
आंकडो पर नजर डालें तो इसमें की शक नहीं कि विराट कोहली वर्तमान में श्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। क्रिकेट के मैदान पर विराट कोहली ने बाबर आजम से सात साल पहले कदम रखा था जबकि बाबर को अभी लंबा सफर तय करना है और अभी बाबर आजम को उस घनघोर अंधेरे से गुजरना है, जहां से महान क्रिकेटर बनने का रास्ता मिलता है।